शामली: शामली में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग जारी, 301 वाहनों के चालान काटे गए
Shamli, Shamli | Jun 7, 2026 रविवार की दोपहर 2:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को जिले में कुल 301 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने संबंधित जागरूकता परक जानकारी भी दी गई।