जानलेवा कोडिनयुक्त कफ सिरप के हाई-प्रोफाइल प्रकरण की कड़ी सैदपुर और गाजीपुर से जुड़ते ही अलर्ट मोड में आई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बेहद संगीन मामले में सदर पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार करने के आरोप में सैदपुर के स्वाति मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश वर्मा पुत्र मोती चंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।