कवर्धा: डीएम ने कवर्धा में निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण, अधिकारियों-ठेकदारों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
कबीरधाम जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।