सोमवार 3 बजे पुरुषोत्तम मास के समापन और ज्येष्ठ मास की पावन सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी अमरकंटक में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु रामघाट, पुष्कर बांध, कोटि तीर्थ कुंड और आरंडी संगम पहुंचकर मां नर्मदा में स्नान, जप, तप, दान एवं पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।