कोटपूतली: सीकर-कुचामन हाईवे पर नारेहड़ा में डेढ़ साल से अधूरी पड़ी फोरलेन सीसी सड़क
Kotputli, Alwar | May 8, 2026
नारेहड़ा। सीकर-कुचामन स्टेट हाईवे पर नारेहड़ा कस्बे में फोरलेन सीसी सड़क का निर्माण डेढ़ साल बाद भी अधूरा है। नवंबर 2022 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। एक साइड बनाकर दूसरी ओर काम बंद है। क्रशर जोन से जुड़े इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही से धूल, जाम और जलभराव की समस्या है।