मुंगेर: महुली पंचायत के टीका रामपुर सहित आधा दर्जन गांवों के लोग रिंग बांध नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया
Munger, Munger | Mar 12, 2024 मंगलवार को महुली पंचायत के आदर्श ग्राम टीकारामपुर सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों ने अपने गांव को कटाव से बचाने के लिए गंगा किनारे तटबंध पर रिंग बांध नहीं तो वोट नहीं से संबंधित पोस्टर गांव के बाहर मुख्य द्वार पर लगा दिया है।ग्रामीण पंकज सिंह ने कहा कि हम लोग बरसों से चुनाव में वोट कर सांसद और विधायक को चुनते हैं। लेकिन जितने के बाद सभी नेता भूल जाते हैं।