सैदपुर: शिशुआपार में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 3 बीघे की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सादात थाना क्षेत्र के शिशुआपार में शुक्रवार की सुबह खेत में खड़ी गेंहूँ की पककर तैयार फसल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे लगभग तीन बीघे में फैली गेंहूँ की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस भीषण अग्निकांड के चलते समूचे गाँव में भारी अफरा-तफरी मच गई थी।