धमतरी: कलेक्टर कार्यालय छावनी में तब्दील, 45 गांव के करीब 2 हजार ग्रामीण घेराव करने पहुँचे
बता दें कि धमतरी जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में आने वाले 45 गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण दर्जनों वाहनों में सवार होकर धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे है। और कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग में बैठकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।