ग्राम राजपुरा के वीर सपूत फौजी कमलेश पटेल के 24 वर्षों की गौरवपूर्ण सेना सेवा के बाद घर लौटने पर रविवार दोपहर 3 बजे भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कुंदा तट स्थित गणेश मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजपुरा पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा, साफा बांधकर और जयघोषों से उनका स्वागत किया गया।