पीलीभीत: पिपरिया कॉलोनी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटा कलां के रहने वाले कासिम पुत्र मौला बख्श ने बताया कि उनका छोटा भाई वहीद गांव गांव जाकर फेरी कर सब्जी व लहसुन प्याज बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। शनिवार को गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज।