हज़ारीबाग: हजारीबाग के आमों की बढ़ी मांग, 19 टन से अधिक बिक्री से किसानों को 8.65 लाख का लाभ
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विकसित आम बागानों से किसानों को बड़ा लाभ मिला है। जिला प्रशासन के "वोकल फॉर लोकल" अभियान के तहत समाहरणालय और सभी 16 प्रखंडों में लगाए गए बिक्री स्टॉलों व आम उत्सव-सह-बागवानी मेले के माध्यम से 19.03 टन आमों की बिक्री हुई। इससे किसानों को करीब 8.65 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आम्रपाली, मालदा, मल्लिका, दशहरी और लंगड़ा किस्म के