छोटी सरवन: खोरी पाड़ा गांव में 17 साल से अधूरी सड़क से परेशान ग्रामीण, सड़क बनाने की मांग को लेकर सड़क पर #jansamasya
छोटी सरवन क्षेत्र के खोरी पाड़ा गांव में पिछले करीब 17 वर्षों से सड़क निर्माण अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। रविवार शाम 4:30 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पहले सड़क पर केवल गिट्टी डालकर काम बंद कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक ना तो सड़क का डामरीकरण हुआ और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराया गया।