पिछोर: बिजासेन माता मंदिर परिसर में बनेगा भव्य बारात घर, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया भूमि पूजन।
पिछोर नगर के प्रसिद्ध बिजासेन माता मंदिर परिसर में भव्य बारात घर का निर्माण होगा। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि बारात घर बनने से नगर और आसपास के लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।