आजमनगर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से नशे में झूमते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम सात बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।