मामले में खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा ने कहा कि एनएचआरसी के संबंधित विभाग को एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरमान खान की गिरफ्तारी के लिए खरगोन से दो बार पुलिस टीम केरल भेजी गई है। हालांकि, केरल हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा रखी है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।