युवक के आत्महत्या करने के मामले में दो पुलिसकर्मी हटाए गए
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2024 वाराणसी में पुलिसवालों ने बीच चौराहे पर एक युवक को पीटा। फिर लड़की से थप्पड़ जड़वाए। सरेआम हुई बेइज्जती से युवक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। घरवालों ने देर रात शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सभी पुलिसवालों के खिलाफ FIR लिखी जाए। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हंगामा बढ़ता देख 5 थानों की फोर्स बुलाई गई। DCP सूर्यकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।