गोरखपुर: असुरन चौक पर तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
गोरखपुर के असुरन चौक के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसा मेडिकल कॉलेज रोड पर हुआ। राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक डिवाइडर से टकराई और पलट गई। उस समय सड़क पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई,