चंदौसी: संभल की चंदौसी में बदायूं चुंगी स्थित सड़क में गड्ढे भरने की यातायात पुलिस की अनोखी पहल, आमजन को मिलेगी राहत
चंदौसी में हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने यातायात पुलिस में ड्यूटी के साथ मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए अनोखी पहल की। यह पहले सोमवार शाम 3:30 के करीब सामने आई जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह और उनकी टीम ने चंदौसी की बदायूं चुंगी स्थित ट्रैफिक बूथ के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से भरवाकर आम लोगों को राहत दी।