बांसवाड़ा: चेकला गांव में सोमवार से लापता युवती का शव पेड़ से लटका मिला, मोटागांव थाना पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
मोटागांव थाना क्षेत्र के चेकला गांव में सोमवार से लापता 18 वर्षीय युवती का शव बुधवार सुबह पेड़ से लटका हुआ मिला।जांच अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय गुड्डी पुत्री मोहन निवासी चेकला जो अपने घर से सोमवार से लापता थी। जिस का शव गांव के ही पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार दोपहर 3:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।