बांसवाड़ा: श्याम कॉलोनी में नकली घी व तेल के गोदाम पर चिकित्सा खाद्य विभाग व पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, लिए सैंपल
बांसवाड़ा शहर में नकली घी और तेल के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्सा एवं खाद्य विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से उदयपुर रोड स्थित श्याम कॉलोनी और रातितलाई इलाके में तेल व घी के गोदामों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई खाद्य विभाग को मिली शिकायत के आधार पर की गई ।