मार्गो मुंडा चौक के समीप शुक्रवार शाम 5:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिस सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल मार्गो मुंडा निवासी दिनेश हेंब्रम ने बताया कि वह घर से निकलकर बाजार जा रहा था उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया और घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।