नौतन: नौतन में माकपा ने कामरेड विजयनाथ तिवारी को लाल झंडा देकर अंतिम विदाई दी
भाकपा (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण के पूर्व जिला सचिवमंडल सदस्य का. विजयनाथ तिवारी का निधन हो गया, वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, आज 22 नवंबर 3 बजे उनके पैतृक गांव नौतन प्रखण्ड के मंगलपुर गांव में अंतिम विदाई दी गई, वे अपने छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी विचार से जुड़ गए।वे 1965 में बिहार राज्य छात्र संघ (बी एस एफ) की सदस्यता ली।