करनैलगंज के बालपुर हजारी कैथोला रोड निवासी गुड़िया पत्नी अकरम ने देवरानी सलमा व मन्ना पर लाठी-डंडे से हमला कर पुत्र अरबाज को घायल करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुड़िया ने बताया कि पतंग उड़ाने के विवाद में विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की। बुधवार 5 बजे SHO ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।