सोहागपुर: नगर की दुकान में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत नंदी गौ सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न
नगर के एक प्रतिष्ठित दुकान परिसर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत नंदी गौ सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की दोपहर 2 बजे लगभग आयोजित की गई। इस अवसर पर गुरुजी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने गौ सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता को लेकर अपने विचार साझा किए।