बरही: बरही बैंक में डकैती: कर्मचारियों से मारपीट, 15 मिनट में करोड़ों की लूट
हजारीबाग के बरही में दिनदहाड़े बैंक डकैती ने सनसनी फैला दी। 5 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और 15 मिनट में करोड़ों का सोना व नकदी लूटकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने पूरी घटना का खुलासा किया। SP के निर्देश पर पुलिस जांच तेज, CCTV खंगाले जा रहे हैं।