सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर दो सड़क हादसे:हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर,दुसरा मवेशी को बचाने मे कार मार्बल की दुकान से भिडी
जयपुर सीकर हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। पहले हादसे में एनएच-52 हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में जयपुर-सीकर राजमार्ग पर मवेशी को बचाने के प्रयास में एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित मार्बल की दुकान से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया।