नसीराबाद: नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल युवक की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे साउंड को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।