टेहरोली: बंगरा बंगरी में पुरानी रंजिश के चलते बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक चलाई, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज और मारपीट से विवाद इतना बढ़ गया कि पिता की लाइसेंसी बंदूक उठा कर बेटे ने जान से मारने की नियत से पीड़ित जीतू पटेल और उनकी दादी के ऊपर तानते हुए मारपीट कर जानलेवा हमला कर गोली चला दी गोली चलने पर आसपास अफरा तफरी मच गई