चम्पावत: ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने के लिए भेषज विभाग ने भनोली भुमटा में बांटे तेजपात और इलायची के पौधे
भेषज संघ कमलेंद्र यादव ने बताया कि उनके विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बड़ी इलाइची तथा तेजपात के पौधे निशुल्क वितरित किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा जिले के ग्राम भुमटा भनोली गाँवों के किसानों को 6400 बड़ी इलाइची के पौध वितरित किए गये तथा ग्रामीणों को विभिन्न जड़ी बूटी के उत्पादन से होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में भी जानकारी दी।