अरवल: अरवल में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नवजात बेटियों की माताओं को किया गया सम्मानित
Arwal, Arwal | Aug 1, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिले के सदर परियोजना में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात कन्या शिशुओं की माताओं को सम्मानित कर बेटी के जन्म की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित महिलाओं एवं आमजनों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के महत्व की जानकारी दी गई।