अमानगंज: कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ ने स्वरोजगारमूलक प्रकरणों की समीक्षा की
जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के साथ स्वरोजगारकमूलक प्रकरणों में स्वीकृति और निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।