शामली: शामली में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा- उद्योगपतियों के लिए बना दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर
Shamli, Shamli | Apr 14, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सहारनपुर में दिल्ली—देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारंभ किया गया। मंगलवार की दोपहर 3 बजे शामली में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि यह कॉरिडोर उद्योगपतियों के लिए बनाया गया है। किसानों को लाभ होने के बजाय नुकसान हुआ है, क्योंकि जमीन दो हिस्सों में बंट गई है। अण्डरपास भी कम बने हैं।