श्री दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 11:00 बजे एंटी माइक्रोबियल वीक के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एंटीबायोटिक के सही उपयोग और बढ़ते एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के खतरों पर विस्तृत जानकारी दी।