जांजगीर: जल संरक्षण से लेकर पीएम आवास तक कलेक्टर ने तय की टाइमलाइन, धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत नवागढ़ सभाकक्ष में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के पंचायतों की कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली । बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं अन्यथा संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।