पटना ग्रामीण: नेपाल में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज़' के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
रविवार की सुबह नेपाल में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दोपहर करीब 12 बजे पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस