रामपुर: बगड़खा गांव के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 8, 2024 थाना अजीमनगर क्षेत्र के बगड़खा गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। जहां पर उपचार चल रहा है। वहीं बाइक सवार को टक्कर मारने वाले डीसीएम चालक को पकड़कर थाने की पुलिस को दे दिया है । थाना अजीमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है