रामपुर: बकनोरी गांव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक खाया, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 8, 2024 थाना शहजादनगर के बकनोरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई,परिवार के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। युवक का उपचार चल रहा है। युवक ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया जिससे मेरी हालत बिगड़ गई । जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।