सलोन: गढ़ा गांव के पीड़ित ने जमीन कब्जा और मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र
4:4:2026 को 2:30 दोपहर नसीराबाद थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पीड़ित रामप्रकाश ने अपने परिवार वालों व ग्राम प्रधान पर जमीन कब्जा व मारपीट करने का लगाया आरोप। पीड़ित कई वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित को जब कहीं से न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को एक लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।