पिछोर: भौंती में श्रीमंत सिंधिया की जनसुनवाई से पहले विधायक प्रीतम लोधी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
भौंती कस्बे में रविवार को केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के स्थल का विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आज शनिवार शाम करीब 7:00 बजे निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।