सोहागपुर: अवैध इंजेक्शन पर खबर छापने वाले पत्रकार को बुढ़ार चौक में मिली धमकी, तीन नामजद लोगों पर मामला दर्ज
नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ार चौक में अवैध इंजेक्शन के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को रविवार रात लगभग 12 बजे भारी पड़ गया। बताया गया है कि शिवा सिंह बघेल निवासी घरौला मोहल्ला, रोहित सराफ निवासी सिंहपुर रोड और वाशु उर्फ विकास लखेरा निवासी खैर माता मंदिर के पास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को देर रात बुलाकर अभद्रता की।