पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील में हुई महिला सीमा महतो की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के पति ने ही शक के चलते अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय रतन मुंडा, और 19 वर्षीय मधुसूदन मुंडा के रूप में हुई