फुलवरिया: फुलवरिया में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग लड़कियों की सूचना थी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बीते देर शाम पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बथुआ बाजार जिन बाजार कोयलादेवा बाजार सहित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। सोमवार की दोपहर 1बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार लंबे समय से आर्केस्ट्रा में नाबालिक लड़कियों को शामिल किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।