अरवल: बाल श्रम मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी का निर्देश
Arwal, Arwal | May 24, 2026 परिसदन सभागार में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाल श्रम मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, ईंट-भट्ठा एवं बालू खनन क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर बाल मजदूरों को मुक्त कराने का निर्देश दिया गया