बहराइच: रेलवे स्टेशन से टिकट रिजर्वेशन कराने गए व्यक्ति की बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए गए व्यक्ति की बाइक चोरी मामले में थाना दरगाह पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को पीड़ित ने बताया कि घटना 6 अप्रैल की है जब वह टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए रेलवे स्टेशन गया था और उसकी बाइक चोरी हो गई।