शाहजहांपुर: खुद के घर में लूट का ड्रामा, ₹5 लाख हारने के बाद युवक ने रची साजिश—एसपी सिटी ने दी जानकारी, दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जो पूरी तरह फर्जी निकली। आरोपी अमित ने खुद के ही घर में चोरी कर लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया था।एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।