सलोन: डीह विकासखंड सभागार में सलोन विधायक ने स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को संबोधित किया, दिखाई हरी झंडी
16:4:2026 को 10:00 सुबह डीह विकासखंड सभागार में स्कूल चलो अभियान के तहत सलोन विधायक अशोक कोरी ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। सलोन विधायक ने बताया की सरकार की मंशा के स्वरूप ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने को लेकर अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।