डेरापुर: डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, एक का मौके पर निस्तारण किया गया
शनिवार सुबह 10 बजे थाना डेरापुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इनमें से एक राजस्व संबंधी प्रकरण का मौके प