जमालपुर: मेंस कांग्रेस शाखा-2 के अध्यक्ष फिर से बने जितेंद्र, कृष्ण दोबारा सचिव बने
ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा-2 की त्रिवार्षिक आमसभा एवं चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में हुए सर्वसम्मति चुनाव में जितेंद्र कुमार लगातार दूसरी बार शाखा अध्यक्ष और कृष्ण कुमार पुनः शाखा सचिव चुने गए। सीडब्ल्यूएम विनय प्रसाद वर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और नवनिर्वाचित टीम को शुभकामना