ललितपुर: शहर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार: CO सदर
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज ने शनिवार रात्रि करीब 8:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आयोजित हनुमान उत्सव शोभायात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग जैसी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को चोरी किए आभूषणों एवं अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।