मटिहानी गांव में कथित मवेशी चोरी के आरोपी की हत्या के मामले में जेल भेजे गए दो आदिवासियों के परिजनों ने बुधवार को उन्हें निर्दोष बताया है। घटनाक्रम का जानकारी लेने के लिए गुरुवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम वहां पहुंच रही है। आयोग की टीम रानीपुर भी जाएगी जहां मृतक पप्पू अंसारी के परिजनों से भी मुलाकात करेगी।